किडनी के बारे में रोचक तथ्य Facts about kidney stone

दोस्तों आज हम आपको हमारे शरीर के एक खास अंग किडनी के बारे में बताने जा रहे है मै आशा करता हूं कि आप को पसंद आये और सुझाव के लिए कॉमेंट करे

किडनी के बारे में आप नहीं जानते होंगे ये 10 बाते

1. 8 मार्च यूं तो महिला दिवस के लिए जाना जाता है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस दिन किडनी दिवस भी मनाया जाता है. साल 2006 से इसकी शुरुआत हुई थी. 

2. एक वयस्क की किडनी का भार 142 ग्राम होता है. यह मानव मुट्ठी के बराबर होती है।

3. दाहिनी किडनी, लीवर (यकृत) के ठीक नीचे होती है और मानव के आंतरिक अंगों में सबसे बड़ी होती है. बांयी तरफ की किडनी दाहिनी की अपेक्षा छोटी होती है।

4. किडनी में 1.15 मिलियन कोशिकाएं होती हैं. इन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है. अगर इन्हे जोड़कर एक धागा बनाया जाय तो वह 8 किमी लम्बा होगा।

5. किडनी एक दिन में 400 बार खून की सफाई करती है।

6. अगर मानव शरीर में ब्लड प्रेशर की कमी होती है तो किडनी रक्त की धमनियों को सिकुड़ने का संदेश देती है।

7. अभी तक सबसे बड़ी पथरी 1.1 किलोग्राम की पाई गई है।

8. अगर कोई बच्चा एक किडनी के साथ पैदा हुआ है तो उसकी दूसरी किडनी का साइज दो किडनियों के बराबर हो जाता है।

9. मानव की एक किडनी अगर 75 प्रतिशत भी ठीक है तो भी व्यक्ति स्वस्थ जीवन आराम से जीवन जी सकता है।
10. 1954  में पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण बोस्टन में जोसेफ ई। स्मिथ और उनकी टीम द्वारा किया गया था।

किडनी खराब होने के लक्षण


1. अगर आपके शरीर का वज़न अचानक बढ़ने लगे, शरीर में सूजन रहने लगे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है।

2. अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम बनने लगे, जिस वजह से आप एनीमिया के शिकार हो गए हो। तब इसका संबंध आपकी किडनी खराब होने से हो सकता है।

3. यूरिन का रंग बदल जाना: यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाना या रंग में बदलाव आना।

4. बार-बार यूरिन आने का अहसास होना। जब आपको बार-बार यूरिन होने का एहसास होने लगे मगर करने पर नहीं होना खराब किडनी की तरफ इशारा करता है।

5. यूरिन करते वक्त दर्द महसूस होना। जब यूरिन करते वक्त दर्द और दबाव जैसा अनुभव होने लगे तो तब समझ जाना चाहिए कि मूत्र मार्ग यानी urinary tract में कोई इंफेक्शन हुआ है।

6.  यूरिन करते वक्त जलन महसूस होना। कभी-कभी ऐसे अवस्था में बुखार या मूत्र मार्ग में जलन जैसा अनुभव होने लगता है। कभी-कभी पीठ का दर्द भी दूसरे लक्षणों में शामिल होता है।

7. अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है।

8. किडनी खराब होने के कारण शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक नहीं निकल पाता है। जिसकी वजह से पांव, टखने (ankle), हाथ और चेहरे में सूजन आ जाती है। इस अवस्था को इडिमा (Oedema) कहते हैं।

9. जल्दी थक जाना और कमज़ोरी आना। किडनी से एथ्रोप्रोटीन (Erythropoietin) नाम का प्रोटीन निकलता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सिजन लाने में मदद करता है।

10. त्वचा में रैशेज़ और खुजली। वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज़ और खुजली होने लगती है।

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आप सब को धन्यवाद ।


Post a Comment

0 Comments